
सासाराम, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Sasaram Train Fire : बिहार के रोहतास जिले स्थित सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक कोच पूरी तरह जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे ट्रेन के इंजन की ओर से पांचवीं बोगी में अचानक आग लगी। आग लगते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Sasaram Train Fire : आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। आग पर काबू पाने के बाद जली हुई बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। इसके बाद समय में बदलाव करते हुए ट्रेन को करीब दो घंटे बाद रवाना करने की तैयारी की गई।
फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


