
नई दिल्ली, 14 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi Gangrape : दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ चलती बस में कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
बस में जबरन खींचने का आरोप
जानकारी के अनुसार पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। बताया जा रहा है कि 11 मई की रात वह काम से लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक निजी स्लीपर बस रुकी। आरोप है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से समय पूछा, जिसके बाद उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया गया।
नांगलोई ले जाकर वारदात का आरोप
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बस को नांगलोई इलाके की तरफ ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि बस में पर्दे लगे हुए थे और घटना के दौरान वह खुद को बचा नहीं सकी। महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे बताए जा रहे हैं।
Delhi Gangrape : मेडिकल जांच के बाद FIR दर्ज
घटना के बाद पीड़िता ने नांगलोई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल जांच करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई।
बस जब्त, जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं। वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
दिल्ली में चलती बस में कथित गैंगरेप की इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


