
कोलकाता, 12 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- West Bengal Govt. Announcement : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने अपने पहले ही दिन बड़े फैसलों का ऐलान कर सियासी हलचल बढ़ा दी है।मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को केंद्र में रखकर कई अहम घोषणाएं की गईं। सरकार ने साफ संकेत दिया है कि उसका फोकस महिला सशक्तिकरण और सीधे आर्थिक सहायता पर रहेगा।
महिलाओं को हर महीने मिलेगी आर्थिक सहायता
नबन्ना सचिवालय में हुई बैठक के बाद सरकार ने घोषणा की कि 1 जून से पात्र महिलाओं को ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना के तहत हर महीने 3,000 रुपये दिए जाएंगे। सरकार के मुताबिक यह योजना पिछली ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का विस्तारित और संशोधित रूप होगी। पहले जहां महिलाओं को सीमित आर्थिक सहायता मिलती थी, वहीं अब राशि बढ़ाकर सीधे 3,000 रुपये कर दी गई है।
पुराने लाभार्थियों को नहीं करना होगा आवेदन
सरकार ने स्पष्ट किया कि जो महिलाएं पहले से ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का लाभ ले रही थीं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। पुराने लाभार्थियों को स्वतः नई योजना में शामिल किया जाएगा।
West Bengal Govt. Announcement : महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा
नई सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की भी घोषणा की है। 1 जून से राज्य परिवहन की बसों में महिलाएं बिना किराए सफर कर सकेंगी। सरकार का कहना है कि इससे कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाली महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।
और बड़े फैसलों के संकेत
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली सरकार की उन योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा, जिनका फायदा आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर योजनाओं में सुधार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में रोजगार, किसानों और युवाओं को लेकर भी नई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नई सरकार शुरुआत से ही जनता के बीच मजबूत संदेश देने की कोशिश कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


