
पठानकोट, 12 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Extramarital Affair : पठानकोट के थाना तारागढ़ क्षेत्र के आदालतगढ़ इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर पत्नी के अवैध संबंधों और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रमेश पाल के रूप में हुई है।
6 मई से था लापता
जानकारी के मुताबिक रमेश पाल घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते 6 मई को घर से चला गया था। इसके बाद 10 मई को उसका शव आदालतगढ़ दरिया से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
पत्नी, कथित प्रेमी और उसके पिता पर केस
डीएसपी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की मां के बयान के आधार पर उसकी पत्नी, कथित प्रेमी और प्रेमी के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Extramarital Affair : सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी थाना बहरामपुर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि कथित प्रेमी और उसका पिता फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


