
नई दिल्ली, 5 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हफ्ते की शुरुआत से ही कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है और सिर्फ दो कारोबारी दिनों में ही चांदी के दामों में 8000 रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मंगलवार को भी चांदी गिरावट के साथ खुली। इस ताजा गिरावट के बाद चांदी अपने लाइफटाइम हाई से करीब 2.14 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। जनवरी में चांदी ने 4,57,328 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन अब इसके दाम लगातार नीचे फिसल रहे हैं।
सोना भी फिसला, 2 दिन में 2000+ रुपये की गिरावट
सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोना 1,51,352 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से गिरकर करीब 1,49,228 रुपये तक पहुंच गया है। यानी महज दो दिनों में सोना करीब 2124 रुपये सस्ता हो गया है।
हालांकि, कारोबार के दौरान हल्की तेजी भी देखने को मिली, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है। सोने का लाइफटाइम हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है, जिससे यह अब 53,000 रुपये से ज्यादा नीचे आ चुका है।
Gold-Silver Price : घरेलू बाजार में भी राहत
केवल एमसीएक्स ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी सस्ते हुए हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,263 रुपये से गिरकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
वहीं चांदी की कीमत भी 2,40,331 रुपये से घटकर करीब 2,40,120 रुपये प्रति किलो रह गई है।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और जियोपॉलिटिकल परिस्थितियों के चलते सोना-चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इसमें अस्थिरता बनी रह सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


