
गुरुग्राम, 3 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gurugram Family Murder : हरियाणा के गुरूग्राम के वजीरपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नाजिम नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों को जहर दे दिया और उसके बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
मृतकों में 35 वर्षीय पत्नी नजमा और उनके चार बच्चे—इकरा (14), सिफा (12), खतिना (10) और आयन (8) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी की मौत जहरीला पदार्थ दिए जाने के कारण हुई।
प्रेम विवाह, लेकिन अंत हुआ दर्दनाक
नाजिम मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला था और गुरुग्राम में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। वह सैलून चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब सात साल पहले उसने दिल्ली की रहने वाली नजमा से प्रेम विवाह किया था। दोनों का परिवार बाहर से सामान्य और खुशहाल नजर आता था।
Gurugram Family Murder : घटना के बाद इलाके में दहशत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
क्या थी वजह? जांच जारी
शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव या मानसिक दबाव की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक घटना के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। पड़ोसियों के मुताबिक, यह परिवार सामान्य और खुश नजर आता था, जिससे यह घटना और भी ज्यादा चौंकाने वाली बन गई है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि इस खौफनाक घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


