
कोलकाता, 2 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- West Bengal election : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी माहौल गरमाया हुआ है। दो चरणों की वोटिंग के बाद जहां सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, वहीं Election Commission of India ने आज 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है।
यह पुनर्मतदान साउथ 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों—मगराहाट वेस्ट और डायमंड हार्बर—में कराया जा रहा है। इनमें मगराहाट वेस्ट के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथ शामिल हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग को कुल 77 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग मिली थी। शिकायतों में कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ और तकनीकी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने जांच के बाद इन 15 बूथों पर री-पोलिंग का आदेश दिया।
West Bengal election : डायमंड हार्बर में जिन बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है, उनमें बूथ नंबर 117, 179, 194 और 243 शामिल हैं। वहीं मगराहाट वेस्ट में बूथ नंबर 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इन इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिन पर सभी की नजरें टिकी हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


