
सीवान, 21 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Police Viral Video : बिहार के सीवान जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सब-इंस्पेक्टर और डायल 112 की महिला सिपाही का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी पूरन कुमार झा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो एक बंद कमरे का बताया जा रहा है, जिसमें दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी दिखाई देती है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वीडियो किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा वेंटिलेटर के जरिए गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया हो सकता है। वीडियो के अंत में महिला सिपाही को किसी की मौजूदगी का शक होता है, जिसके बाद वीडियो बनाने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो जाता है।
कौन हैं आरोपी?
वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुजीत कुमार और एक महिला सिपाही के रूप में हुई है। सुजीत कुमार फिलहाल पचरुखी थाना में तैनात हैं, जबकि महिला सिपाही पुलिस लाइन में कार्यरत बताई जा रही है।
Police Viral Video : ब्लैकमेलिंग की भी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है और इसे लेकर पहले भी दोनों पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर ब्लैकमेल किया गया था। उस समय मामला सामने आने के बाद दोनों का अलग-अलग स्थानों पर तबादला कर दिया गया था। हालांकि, अब यह वीडियो फिर से वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।
जांच शुरू, कार्रवाई जारी
वीडियो वायरल होते ही पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता और इसके पीछे की साजिश की भी जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


