
जशपुर, 20 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Chhattisgarh Plane Crash : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सोमवार को एक चार्टर्ड विमान Ara Pahad से टकराकर क्रैश हो गया। इस भीषण दुर्घटना में विमान उड़ा रहे पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन फिलहाल इस बात की जांच कर रहा है कि विमान में इनके अलावा कोई और सवार था या नहीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह चार्टर्ड विमान उड़ान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे पहाड़ की ऊंची चोटी से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए और मलबा दूर तक फैल गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल पर फैला मलबा और तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। पहाड़ी और जंगल क्षेत्र होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भी काफी मुश्किलें आ रही हैं।
Chhattisgarh Plane Crash : हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। जशपुर के एसएसपी लाल उम्मेद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। प्रशासन की निगरानी में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। टीम मलबे की बारीकी से जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल इस दुर्घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। तकनीकी खराबी, मौसम या मानवीय त्रुटि—हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


