
नागपुर, 7 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Explosive Alert in Nagpur : महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) मुख्यालय के पास भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके में एक घर के छोटे गार्डन में एक संदिग्ध बैग मिला। मकान मालिक ने बैग के अंदर झांककर देखा तो उसमें विस्फोटक सामग्री मौजूद थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और फॉरेंसिक टीम ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
बैग से मिला विस्फोटकों का जखीरा
तलाशी के दौरान बैग से 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह बैग करीब एक से डेढ़ महीने से वहीं पड़ा हुआ था।
Explosive Alert in Nagpur : बेहद संवेदनशील इलाका
घटनास्थल सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर जामा मस्जिद और 500 मीटर पर पोद्दारेश्वर राम मंदिर स्थित है। वहीं, RSS मुख्यालय भी मात्र 1.5 से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में इस घटना को संभावित बड़ी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
जांच में जुटी एजेंसियां
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक किसने और किस मकसद से यहां रखा। शुरुआती तौर पर इस घटना के तार हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुए विस्फोटक फैक्ट्री हादसे से भी जोड़े जा रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नागपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


