
रोहतास, 4 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Sex Racket : बिहार के रोहतास जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित देह व्यापार सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित एक निजी मैरिज हॉल में छापेमारी के दौरान करीब 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में हिरासत में लिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम के साथ प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियां संदिग्ध हालात में पाए गए। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों में 40 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जिनमें कुछ विवाहित भी हैं। सभी स्थानीय इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में इस पूरे मामले के तार देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
Sex Racket : सूत्रों के मुताबिक, मैरिज हॉल की आड़ में संचालक कथित रूप से प्रेमी युगलों और अन्य लोगों को कुछ समय के लिए कमरे किराए पर देता था और इसके बदले मोटी रकम वसूलता था।
इस खुलासे के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मैरिज हॉल को सील कर दिया है और वहां कार्यरत कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


