
कोलकाता, 31 मार्च 2026: (वीकैंड रिपोर्ट)- Indian Player joined Politics : पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लीएंडर पेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पेस ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित रहे।

दरअसल, हाल ही में लीएंडर पेस ने कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

Indian Player joined Politics : गौरतलब है कि लीएंडर पेस 2021 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए थे और 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार भी किया था, हालांकि उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा था। पेस के भाजपा में शामिल होने को पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, जिसका असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


