

नई दिल्ली | 27 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Petrol Diesel Price Cut : वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर इसे पूरी तरह शून्य कर दिया गया है।
यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे दामों पर कच्चा तेल खरीदना पड़ रहा था, जिससे लागत बढ़ रही थी। हालांकि, राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट (VAT) पहले की तरह जारी रहेगा, जिससे अंतिम कीमतों पर इसका आंशिक प्रभाव ही पड़ेगा।
Petrol Diesel Price Cut : कटौती से पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर थी। वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 94.85 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।
सरकार के इस फैसले के बाद अगर तेल कंपनियां इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाती हैं, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आ सकती है। फिलहाल यह राहत एक्साइज ड्यूटी में कटौती के रूप में दी गई है, जिसका असर आने वाले दिनों में साफ दिखाई दे सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


