
बेंगलुरु (वीकेंड रिपोर्ट) Air India flight diverted to Jeddah : बेंगलुरु से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट जा रही Air India की फ्लाइट AI133 को सोमवार को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते बीच रास्ते जेद्दा की ओर डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान लगभग 6 घंटे तक हवा में उड़ान भर चुका था, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पायलट ने विमान का रूट बदल दिया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, 23 मार्च को बेंगलुरु (BLR) से लंदन हीथ्रो (LHR) जा रहे बोइंग 787-8 विमान में तकनीकी समस्या की आशंका सामने आई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को जेद्दा एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान सुरक्षित लैंड हो गया।
भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 58 मिनट पर विमान जेद्दा हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Air India flight diverted to Jeddah
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से Air India की फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी और ऑपरेशनल गड़बड़ियों के कई मामले सामने आए हैं, जिससे एयरलाइन की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
इससे पहले 19 मार्च को दिल्ली से वैंकूवर जा रही Air India की फ्लाइट AI185 को भी उड़ान के कई घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। बताया गया कि जिस Boeing 777 विमान से उड़ान भरी गई थी, उसे कनाडा के लिए आवश्यक अनुमति नहीं मिली थी, जिसे एक बड़ी ऑपरेशनल गलती माना गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


