
नई दिल्ली, 17 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- India Oil Supply : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी और कच्चा तेल लेकर आए भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से देश के पश्चिमी तट पर पहुंच गए हैं, जिससे ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी चिंता कुछ हद तक कम हुई है।
सूत्रों के मुताबिक एलपीजी से भरा भारतीय टैंकर ‘नंदा देवी’ गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंच चुका है, जिसमें करीब 46 हजार टन LPG मौजूद है। वहीं ‘जग लाडकी’ नामक तेल टैंकर मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचने वाला है, जिसमें लगभग 81 हजार टन कच्चा तेल लदा हुआ है।
कतर से होकर पहुंचे भारत
India Oil Supply : बताया जा रहा है कि ये दोनों जहाज कतर से रवाना होकर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारत पहुंचे। इससे पहले ‘शिवालिक’ नामक एक अन्य जहाज भी 45-46 हजार टन LPG लेकर मुंद्रा बंदरगाह पहुंच चुका है।
ऊर्जा आपूर्ति को मिलेगी मजबूती
अधिकारियों के अनुसार इन जहाजों के सुरक्षित आगमन से देश में LPG और कच्चे तेल की सप्लाई स्थिर रहने की उम्मीद बढ़ी है।नंदा देवी’ टैंकर 1 मार्च को कतर के रास लाफान बंदरगाह से रवाना हुआ था और करीब दो हफ्तों की यात्रा के बाद भारत पहुंचा।
होर्मुज स्ट्रेट का महत्व
गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है।क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार और संबंधित एजेंसियां जहाजों की आवाजाही पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
India Oil Supply : सरकार सतर्क, बंदरगाह अलर्ट
सरकारी आंकड़ों के अनुसार फारस की खाड़ी क्षेत्र में 22 भारतीय जहाज और 611 नाविक सुरक्षित हैं।बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि देश के प्रमुख पोर्ट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई है और शिपिंग कंपनियों को हर संभव सहायता दी जा रही है, जिसमें लॉजिस्टिक सपोर्ट और शुल्क में रियायतें भी शामिल हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


