
चंडीगढ़, 9 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में मार्च के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 14 मार्च तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दिन के समय तेज धूप रहने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन के समय धूप काफी तेज हो गई है और लोग अब दोपहर के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं।
Weather Update : दिन और रात की ठंड लगभग खत्म
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब दिन और रात की ठंड लगभग गायब हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अब इस क्षेत्र से आगे बढ़ चुका है। इसके चलते आने वाले दिनों में पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने वाला है।
Weather Update : तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी संभव है। फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है और पूरे क्षेत्र में मौसम सूखा रहने की संभावना जताई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


