
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab School Timing Changed : पंजाब में बदलते मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए आदेश 1 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Punjab School Timing Changed : पंजाब शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी सरकारी स्कूल तय समय-सारिणी के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करें। विभाग ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और आदेशों की सख्ती से पालना की जाए। शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना या लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


