
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Loot in Jalandhar : जालंधर के मकसूदां क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में विदेशी मुद्रा लूटने का मामला सामने आया है। हालांकि दुकानदार की सूझबूझ और बहादुरी के चलते आरोपी अपनी योजना में पूरी तरह सफल नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार नंदनपुर रोड स्थित कमल टूर एंड ट्रैवल के संचालक तेजिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर बाद एक युवक उनकी दुकान पर आया। युवक ने खुद को यूरोप का वीजा लगने की बात बताते हुए 600 यूरो की मांग की।
Loot in Jalandhar : दुकानदार ने युवक को यूरो निकालकर दे दिए। इसके बाद युवक ने कहा कि वह ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर कर देगा। लेकिन जब काफी देर तक भुगतान नहीं हुआ और दुकानदार ने पैसे मांगे, तो युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
तेजिंदर सिंह के मुताबिक, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए स्थिति को संभाला और युवक को बातचीत में उलझाए रखा। जैसे ही आरोपी का ध्यान यूरो की तरफ गया, उन्होंने मौके का फायदा उठाकर उसकी पिस्तौल छीन ली।
घटना के बाद आरोपी युवक 600 यूरो लेकर मौके से फरार हो गया। दुकानदार ने बताया कि आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और आरोपी की तलाश जारी है।
Loot in Jalandhar : पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


