
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Offline UPI Payment : आज के दौर में शॉपिंग से लेकर मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट तक ज्यादातर काम ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए हो रहे हैं। डिजिटल पेमेंट सर्विस ने पैसों के लेनदेन को बेहद आसान और तेज बना दिया है। अब न बैंक की लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है और न ही बार-बार ATM से कैश निकालने की जरूरत।
Google Pay, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन के प्रमुख माध्यम बन चुके हैं। हालांकि, कई बार इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर या पूरी तरह बंद होने पर जरूरी पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में अगर जेब में कैश भी न हो, तो परेशानी और बढ़ सकती है।
ऐसी स्थिति में National Payments Corporation of India (NPCI) की ऑफलाइन UPI पेमेंट सुविधा बेहद काम की साबित होती है। साल 2022 में शुरू की गई यह सेवा खराब या बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले इलाकों में भी UPI के जरिए पेमेंट करने की सुविधा देती है। यानी अब आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
Offline UPI Payment : कैसे करें बिना इंटरनेट UPI पेमेंट?
ऑफलाइन UPI पेमेंट के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
-
अपने मोबाइल फोन से *99# USSD कोड डायल करें।
-
स्क्रीन पर “Welcome to *99#” के साथ ‘OK’ का विकल्प दिखाई देगा, उसे चुनें।
-
दिए गए विकल्पों में से ‘Send Money’ सिलेक्ट करें।
-
अब मोबाइल नंबर का ऑप्शन चुनें।
-
जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उसका मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर प्राप्तकर्ता का नाम दिखाई देगा, कन्फर्म करें।
-
राशि (Amount) दर्ज करें और अपना UPI PIN डालें।
इन स्टेप्स को पूरा करते ही आपका पेमेंट बिना इंटरनेट के सफलतापूर्वक हो जाएगा।
ध्यान रखें ये जरूरी बातें
-
आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
-
आधार नंबर भी बैंक खाते से जुड़ा होना जरूरी है।
-
जिस नंबर से *99# डायल कर रहे हैं, वही नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
-
इस सुविधा से आप नेटवर्क न होने की स्थिति में भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।
Offline UPI Payment : डिजिटल इंडिया के इस दौर में यह ऑफलाइन UPI सेवा उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिन्हें अक्सर कमजोर नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ता है। अब इंटरनेट बंद होने पर भी आपकी पेमेंट नहीं रुकेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


