
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Condom Sales Record : भारत में वैलेंटाइन डे अब सिर्फ फूलों और चॉकलेट तक सीमित नहीं रहा। बदलते समय के साथ लोगों की सोच और खरीदारी के तरीके में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। क्विक कॉमर्स ऐप्स की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक 7 से 14 फरवरी के बीच यौन स्वास्थ्य (Sexual Wellness) उत्पादों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।
2025 का रिकॉर्ड भी टूटा
रिपोर्ट के अनुसार इस साल वैलेंटाइन वीक के दौरान कंडोम, लुब्रिकेंट और अन्य इंटीमेट उत्पादों की बिक्री पिछले साल की तुलना में तीन गुना बढ़ गई। यह आंकड़ा 2025 के रिकॉर्ड को भी पार कर गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव समाज में यौन स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता और खुलेपन को दर्शाता है।
पारंपरिक गिफ्ट्स को भी दी टक्कर
जहां पहले वैलेंटाइन डे पर फूल, चॉकलेट और टेडी बियर की सबसे ज्यादा मांग होती थी, वहीं इस बार इंटीमेट और पर्सनल वेलनेस उत्पादों ने इन पारंपरिक गिफ्ट्स को भी पीछे छोड़ दिया। यह ट्रेंड इस बात का संकेत है कि लोग अब निजी स्वास्थ्य और संबंधों को लेकर ज्यादा सजग हो रहे हैं।
Condom Sales Record : ब्यूटी और पर्सनल केयर में भी उछाल
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगरी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। एक ग्राहक ने कटक में ₹15,093 का मेकअप सामान खरीदा, जबकि सूरत में एक ग्राहक ने ₹10,845 के हेयर और बॉडी केयर उत्पाद ऑर्डर किए।
चॉकलेट और टेडी की भी रही मांग
कोलकाता में एक व्यक्ति ने ₹25,000 के चॉकलेट ऑर्डर किए। वहीं टेडी डे के मौके पर सॉफ्ट टॉय की बिक्री में 568 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वैलेंटाइन कार्ड की बिक्री के मामले में बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलता ट्रेंड दर्शाता है कि भारत में उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं तेजी से बदल रही हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


