
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Encounter News : जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और गैंगस्टर गिरोह से जुड़े एक शूटर के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशल चौधरी गैंग के सक्रिय शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल शूटर की पहचान नरेंद्र उर्फ आकाश के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में पहले से ही नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
जब पुलिस ने नरेंद्र उर्फ आकाश को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी। इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा।
Jalandhar Encounter News : मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग की अन्य गतिविधियों और संभावित आपराधिक मामलों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में गैंगस्टर गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





