
रीवा (वीकैंड रिपोर्ट)- 13 minute 14 second video Viral : मध्य प्रदेश के रीवा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने डिजिटल दौर की अंधी दौड़ और रिश्तों में गिरते भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी ही पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का निजी वीडियो एक अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह कदम ऑनलाइन पहचान और लोकप्रियता पाने की चाह में उठाया।
पोर्न स्टार बनने की सनक, पत्नी का भरोसा टूटा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अश्लील वेबसाइट्स देखने का आदी था और खुद को कथित तौर पर “ऑनलाइन स्टार” के रूप में स्थापित करना चाहता था। इसी मानसिकता के तहत उसने पत्नी के साथ निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड किया। जब पीड़िता को वीडियो अपलोड होने की जानकारी मिली और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर वीडियो डाला ताकि उसे पहचान और व्यूज मिल सकें।
13 minute 14 second video Viral : दहेज विवाद का एंगल भी आया सामने
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि इस घटना के पीछे दहेज का विवाद भी एक बड़ा कारण है। जानकारी के मुताबिक 10 मई को हुई शादी के बाद से ससुराल पक्ष की ओर से 3 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। परिवार का दावा है कि एक लाख रुपये बकाया रहने को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपी ने बदले की भावना से वीडियो सार्वजनिक कर दिया।
सोशल मीडिया पर आक्रोश
मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इसे केवल साइबर क्राइम नहीं, बल्कि एक महिला की गरिमा और निजता पर हमला बता रहे हैं। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
13 minute 14 second video Viral : मुंबई फरार, पुलिस की टीम रवाना
रीवा के समान थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी मुंबई फरार हो गया है। सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार, पुलिस की एक टीम मुंबई भेजी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के साथ-साथ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





