
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : गुरुवार को सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 161,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि बुधवार को यह 160,500 रुपये था। यानी एक दिन में 500 रुपये की तेजी दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 149,730 रुपये पहुंच गई, जो बुधवार को 149,270 रुपये थी।
Gold-Silver Price : चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया। गुरुवार को चांदी 270,200 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जो एक दिन पहले 267,400 रुपये थी। यानी चांदी में 2,800 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। कुल मिलाकर, गुरुवार को कीमती धातुओं के दामों में मामूली तेजी से बाजार में हलचल बनी रही। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों की बढ़ती रुचि के चलते आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





