
विक्टोरिया (वीकैंड रिपोर्ट)- Canada Mass Shooting : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को हुई सामूहिक गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों और कनाडा के नागरिकों के प्रति संवेदना जताई है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार (11 फरवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि कनाडा में हुई भीषण गोलीबारी से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत, कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
Canada Mass Shooting : पुलिस की कार्रवाई, हमलावर भी मारा गया
घटना के बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने स्कूल परिसर से छह लोगों के शव बरामद किए। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावर भी मौके पर मृत पाया गया, जिसकी मौत गोली लगने से हुई।करीब 25 लोग इस हमले में घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय मेडिकल सेंटर में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान एक इमरजेंसी टेक्स्ट अलर्ट जारी किया गया था, जिसमें संदिग्ध का विवरण साझा किया गया। बाद में जांच के दौरान अधिकारियों ने स्कूल परिसर को सुरक्षित कर लिया और अलर्ट रद्द कर दिया।
जांच जारी
RCMP के अनुसार, अधिकारियों ने स्कूल के अंदर प्रवेश कर खतरे को निष्क्रिय किया और कई पीड़ितों को बाहर निकाला। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि घटना के पीछे की वजह और अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। यह घटना एक बार फिर स्कूल सुरक्षा और हथियार नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





