
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Weather Update : पहाड़ी इलाकों में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों तक देखने को मिलेगा। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की संभावना है। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार, आज इन पहाड़ी राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
तापमान फिलहाल सामान्य से ऊपर
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले चार दिनों में तापमान के सामान्य स्तर पर लौटने की उम्मीद है।
Weather Update : 9 से 11 फरवरी तक रहेगा असर
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट भारी बारिश और हिमपात हो सकता है। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में अगले सात दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ों में बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और हल्की ठंड बढ़ने के रूप में महसूस किया जा सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





