
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। इस दौरान जहां सोना ₹3,000 से ज्यादा महंगा हुआ, वहीं चांदी करीब ₹21,000 सस्ती हो गई। लेकिन नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही बाजार ने अचानक करवट ली और कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोमवार, 9 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange (MCX) खुलते ही कीमती धातुओं में तेज़ी छा गई। चांदी एक ही दिन में ₹10,400 प्रति किलो तक महंगी हो गई, जबकि सोने ने भी अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया शिखर छू लिया।
चांदी ने लगाई लंबी छलांग
MCX पर चांदी के दामों में करीब ₹10,400 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया, जिससे इसका भाव बढ़कर ₹2,60,301 प्रति किलो पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में चांदी ने ₹2.64 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर को भी छू लिया था, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई।
सोना भी रिकॉर्ड मोड में
सोने की चमक भी आज फीकी नहीं पड़ी। MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1,800 बढ़कर ₹1,55,674 पर कारोबार करता दिखा। बाजार खुलते ही सोना ₹1.57 लाख के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। इस तेज़ी ने खासकर शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों के बजट पर सीधा असर डाला है।
निवेशकों और ग्राहकों की बढ़ी चिंता
कीमती धातुओं में आई इस अचानक तेजी से जहां निवेशकों को मुनाफे की उम्मीद जगी है, वहीं आम खरीदारों की चिंता बढ़ गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और मजबूत मांग के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





