
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver price : सोना और चांदी के दामों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है। सोमवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 147,200 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोना 136,900 रुपये पर दर्ज किया गया है। वहीं चांदी के भाव भी जबरदस्त उछाल के साथ 300,700 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
19 जनवरी 2026 को चांदी ने नया इतिहास रच दिया। एमसीएक्स (MCX) पर एक किलो चांदी का भाव पहली बार 3 लाख रुपये के पार पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक चांदी 4.31 फीसदी की तेजी के साथ 3,00,162 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं 10 ग्राम सोने ने भी नई ऊंचाइयों को छू लिया है और 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 1,44,700 रुपये पर पहुंच गया है।
Gold Silver price : बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं के दामों में मजबूती बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





