
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पंजाब के कुछ जिलों में पारा 2 डिग्री तक लुढ़क गया है और जमीन का तापमान शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ अब घने कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सुबह तड़के और देर रात विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे हाईवे और बाहरी इलाकों में वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2–3 दिनों तक घने से घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।
वहीं पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन और बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में हुए हिमपात का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। धूप निकलने के बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली, जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। त्योहार के बावजूद बाजारों में रौनक फीकी नजर आ रही है।
Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने पंजाब सहित आसपास के राज्यों के लिए 13 जनवरी को रेड अलर्ट और 14 से 16 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है और परिवहन सेवाओं पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





