
Today Horoscope for 7 January 2026
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन मिलाजुला और भागदौड़ भरा रह सकता है। कुछ तनाव और मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं, लेकिन दिन का दूसरा हिस्सा बेहतर रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में हल्की उथल-पुथल संभव है। सेहत पर ध्यान दें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आय में बढ़ोतरी और अचानक धन लाभ के योग हैं। अधूरे काम पूरे होंगे और नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अतिरिक्त कमाई के रास्ते खुलेंगे। शाम को मेल-मुलाकात रहेगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपकी बुद्धिमत्ता से कठिन काम भी आसान हो जाएंगे। व्यापार में लाभ और बड़ी डील के संकेत हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। योजनाएं सफल होंगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन सफलता और खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज अचानक घटनाएं घट सकती हैं। लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। सहयोगियों का साथ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवसर मिल सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। उधार देने से बचें।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 04 to 10 Jan 2026 : साप्ताहिक राशिफल: जानिए कौन सी राशि बनेगी सुपर-भाग्यशाली और किन्हें रहना होगा सतर्क!
Today Horoscope for 7 January 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज मन प्रसन्न रहेगा और दिन आनंददायक बीतेगा। अतिरिक्त आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में लाभ और लोन स्वीकृत होने के योग हैं। प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुरस्कार या सराहना मिल सकती है। कम प्रयास में सफलता मिलेगी। काम से जुड़ी यात्राएं संभव हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताएंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का दिन है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और पुराने कर्ज से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद की आशंका है, संयम रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें और जोखिम से बचें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अटके काम पूरे होंगे और आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। दिन की शुरुआत हल्की परेशानियों से हो सकती है, लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होगी। अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : कैसा रहेगा आपका साल 2026? जानिए किन राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य और किसे करनी होगी सावधानी
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आय और करियर में उन्नति के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में अच्छी डील मिल सकती है। अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में हल्का मनमुटाव संभव है।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सतर्क रहने की जरूरत है। तनाव और उलझनें रह सकती हैं। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। मित्रों और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में काम का दबाव कम होगा। यात्रा के योग हैं।
Today Horoscope for 7 January 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धोखे से सावधान रहें। अनावश्यक खर्चों से बचें। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। बेरोजगारों को नौकरी का अच्छा मौका मिल सकता है। शिक्षा और प्रबंधन क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें : January Month 2026 Horoscope : नववर्ष का पहला महीना कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए लाएगा भाग्योदय? जानिए जनवरी का मासिक राशिफल।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


