
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Ram Rahim Parole : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। बलात्कार और हत्या जैसे संगीन मामलों में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। सोमवार को उसे 40 दिनों की पैरोल दी गई, जिसके बाद वह रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 11 बजे राम रहीम को सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया। उसे लेने के लिए सिरसा डेरे से दो वाहन पहुंचे थे। जेल से निकलते ही पुलिस सुरक्षा के बीच राम रहीम का काफिला सिरसा की ओर रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खास बात यह रही कि राम रहीम की करीबी मानी जाने वाली हनीप्रीत इंसां भी उसे लेने के लिए पहुंची, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Ram Rahim Parole for 40 days
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा में साध्वियों के साथ यौन शोषण के मामले में 25 अगस्त 2017 को राम रहीम को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उसे उम्रकैद की सजा मिली। वहीं, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में अक्टूबर 2021 में सीबीआई अदालत ने भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
यह भी पढ़ें – पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान: इस दिन से हर नागरिक को मिलेगा 10 लाख का फ्री इलाज
इसके बावजूद राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो मिलना लगातार सवालों के घेरे में रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले पांच वर्षों में यह 15वीं बार है जब उसे पैरोल या फरलो दी गई है। इससे पहले अगस्त 2025 में भी उसे 40 दिनों की पैरोल मिली थी, जिसके दौरान वह सिरसा डेरे में ही रहा था।
एक बार फिर राम रहीम की रिहाई ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है और सरकार के फैसले पर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





