
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- bodybuilder Sukhbir Singh death : पंजाब के प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर की अचानक मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बलाचौर निवासी बॉडीबिल्डर सुखबीर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लुधियाना में आयोजित एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन जीत के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रतियोगिता जीतने के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गए।
बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बलाचौर में जिम संचालित करते थे और फिटनेस जगत में उनकी अच्छी पहचान थी। रविवार को वह लुधियाना में आयोजित एक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने पहले 150 किलो का बेंच प्रेस और फिर 300 किलो की डेडलिफ्ट सफलतापूर्वक पूरी की। भारी वजन उठाने के तुरंत बाद उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। दर्द बढ़ने पर वह बाहर आकर कार में बैठे, तभी उनकी हालत और बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
bodybuilder Sukhbir Singh death : इस दुखद घटना से खेल जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को बलाचौर में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। मजबूत शरीर और फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले युवक की इस तरह अचानक हुई मौत से पूरा इलाका स्तब्ध है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


