
वृंदावन (वीकैंड रिपोर्ट)- Premanand Maharaj Darshan time : वृंदावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज, जिनके दर्शन के लिए आम भक्तों से लेकर बड़ी हस्तियां भी पहुंचती हैं, अब अपनी पदयात्रा रात के बजाय शाम 5 बजे करेंगे। पहले यह यात्रा रात करीब 2 बजे निकलती थी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार करना पड़ता था। समय में किए गए इस बदलाव से भक्तों को काफी राहत मिलेगी और अब उन्हें देर रात तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।
प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण शरणम् फ्लैट से शुरू होकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक जाती है। यह यात्रा लगभग दो किलोमीटर लंबी है और रास्ते में हजारों भक्त महाराज की एक झलक पाने के लिए कतारों में खड़े रहते हैं।
Premanand Maharaj Darshan time : प्रेमानंद महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्राह्मण परिवार में अनिरुद्ध कुमार पांडे के नाम से हुआ। उनका परिवार धार्मिक और भक्ति-प्रधान माहौल वाला था, जिसका प्रभाव उनके जीवन पर गहरा पड़ा। संन्यास लेने के बाद वे वाराणसी पहुंचे और वहां रहकर आध्यात्मिक जीवन बिताने लगे। उन्होंने 10 साल से अधिक समय तक अपने गुरु सद्गुरु देव की सेवा की। गुरु कृपा और वृंदावन धाम के आशीर्वाद से उनकी श्री राधा रानी के प्रति गहरी भक्ति विकसित हुई, जिससे वे भक्तों के बीच अत्यंत पूजनीय संत के रूप में पहचाने जाने लगे। इस बदलाव के बाद अब और अधिक श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में शामिल होकर उनके दर्शन कर सकेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


