

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Ustad Puran Shah Koti passes away : मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरण शाह कोटी जी का निधन हो गया है। पूरण शाह कोटी हंसराज हंस समेत कई गायकों के उस्ताद थे। उनके निधन से पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है और फैंस में शोक की लहर है। पूरण शाह कोटी कुछ समय से बीमार थे जिसकारण उनकी तबीयत दिनों दिन बिगड़ती चली गई। कई गायकों ने उनके निधन पर शोक जताया है और कोटी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि मास्टर सलीम पंजाबी संगीत क्षेत्र के साथ-साथ बालीवुड का चर्चित चेहरा हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


