
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों को लेकर मंगलवार को नए रेट जारी किए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,000 रुपये, 22 कैरेट सोने का दाम 1,25,550 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं 23 कैरेट चांदी की कीमत 1,31,630 रुपये रिकॉर्ड की गई है।
Gold Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी में गिरावट
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के वायदा कारोबार में कमजोरी देखने को मिली। Comex पर सोना 4,334.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,335.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक यह 23.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,311.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि इस साल सोने ने 4,398 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू लिया है।
वहीं Comex पर चांदी के वायदा भाव 64.11 डॉलर प्रति औंस पर खुले थे, जबकि पिछला बंद भाव 63.58 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय चांदी 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 63.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। इस साल चांदी ने 65.08 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर दर्ज किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





