

गुरुहर सहाय (वीकैंड रिपोर्ट)- Income tax raid : गुरु हर सहाय के बड़े परिवार आवला परिवार के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड मारी है। अधिकारी 7-8 बड़ी गाड़ियों में आए हैं और घर के अंदर गए हैं। कांग्रेस के पूर्व MLA रमिंदर सिंह आवला के घर पर अचानक इनकम टैक्स की रेड ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि यह टीम फरीदाबाद से आई है।
अधिकारी घर के अंदर मौजूद सभी जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। बिजनेस और आय से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं। सिर्फ गुरुहरसहाय ही नहीं, बल्कि करीब 12 अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीमें पहुंची हैं। सभी जगहों पर एक साथ जांच चल रही है। रमिंदर सिंह आंवला 2019 में जलालाबाद से विधायक बने थे। उस समय यह सीट उपचुनाव में खाली हुई थी, क्योंकि सुखबीर सिंह बादल सांसद चुने गए थे। उपचुनाव में आंवला ने जीत दर्ज की थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


