
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – VIP security cut : हरियाणा में VIP सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला स्तर पर की गई सुरक्षा को लेकर रिव्यू बैठकों में 72 VIP की सुरक्षा वापस ले ली गई है। ये रिव्यू पूरे प्रदेश में थ्रैट, एक्सटॉर्शन कॉल्स के आधार पर दी गई सुरक्षा पर पुलिस ने किया है। इस फैसले से 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को VIP ड्यूटी से वापिस बुला लिया गया है।
हरियाणा पुलिस ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, देवेंद्र कादियान और हरियाणवी रैपर राहुल फाजिलपुरिया की सुरक्षा हटा ली।JJP नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें इस फैसले के बारे में डबवाली के पुलिस अधीक्षक का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने अपने साथ तैनात सुरक्षाकर्मी को वापस भेज दिया। (फाइल)इस बारे में नेताओं को मैसेज दिया गया, जिसके बाद नेताओं ने अपने साथ तैनात सुरक्षाकर्मी को वापस भेज दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





