
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Diwali has been included in the UNESCO list : देश के लिए गाैरव का क्षण है। दरअसल दिवाली को यूनेस्को ( संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यूनेस्को ने बुधवार को इसकी घोषणा की और भारत को बधाई दी। इसके साथ ही घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी इस सूची में जुड़े हैं।
इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और विश्व भर के लोग इस खबर से उत्साहित और गौरवान्वित हैं, हमारे लिए दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और हमारे जीवन-मूल्यों से गहराई तक जुड़ा हुआ है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धर्म का प्रतीक है. यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में दीपावली का शामिल होना इस पर्व को विश्व स्तर पर और भी लोकप्रिय बनाएगा। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें सदा-सदा के लिए मार्गदर्शन देते रहें. जय सियाराम!
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


