
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– DGCA reversed its own decision : लाखों हवाई यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। दरअसल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उस निर्देश को वापस ले लिया गया है जिसके तहत क्रू मेंबर्स को वीकली आराम की जगह छुट्टी देने पर रोक लगा दी गई थी। दरअसल यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत का विमानन क्षेत्र व्यापक व्यवधानों, कैंसिलेशन और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था। इंडिगो को हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दरअसल, डीजीसीए ने पहले निर्देश जारी किए थे कि क्रू सदस्यों को साप्ताहिक विश्राम के बदले कोई भी अवकाश नहीं दिया जाएगा।
इस नियम का उद्देश्य पायलटों और केबिन क्रू की थकान को कम करना था, लेकिन एयरलाइनों का कहना था कि इससे रोस्टर प्रबंधन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और उड़ानों के संचालन में बाधा आ रही है। एयरलाइनों के संगठन ने डीजीसीए को सौंपे अपने अभ्यावेदन में बताया था कि मौजूदा ‘परिचालन व्यवधानों’ से निपटने और उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने के लिए नियमों में लचीलेपन की आवश्यकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


