
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Vivo X300 Price : Vivo जल्द ही भारत में अपनी Vivo X300 Series लॉन्च करने वाली है, जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल होंगे। इनके लॉन्च से ठीक पहले अब कंपनी के अगले अल्ट्रा मॉडल Vivo X300 Ultra को लेकर भी लगातार नई रिपोर्टें सामने आ रही हैं। हालांकि Vivo ने इस फोन के लॉन्च को अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में इसके स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी कई जानकारियां लीक हुई हैं।
Vivo X300 Ultra कब लॉन्च होगा?
प्रसिद्ध टिपस्टर Smart Pikachu ने Weibo पर बताया कि Vivo X300 Ultra को कंपनी चीन में 2026 की पहली तिमाही में पेश कर सकती है। यानी फोन जनवरी से मार्च 2026 के बीच लॉन्च हो सकता है। इसके मुकाबले, Vivo ने X200 Ultra को इस साल अप्रैल में और उसके बाद X200 व X200 Pro को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था।

Vivo X300 Price : 7000mAh की दमदार बैटरी
टिपस्टर के अनुसार, Vivo X300 Ultra में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह मौजूदा X200 Ultra (6000mAh) की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा। वहीं, चीन में लॉन्च हुए Vivo X300 और X300 Pro मॉडलों में क्रमशः 6,040mAh और 6,510mAh की बैटरी मिलती है।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
प्रोसेसिंग पावर के मामले में भी यह फोन काफी मजबूत होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, X300 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है, जो इसे अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में और भी पावरफुल बना देगा।

कैमरा सेटअप होगा खास
फोटोग्राफी के मामले में यह डिवाइस कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड फोन हो सकता है। लीक के मुताबिक फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें दो 200MP सेंसर शामिल किए जा सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


