
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट): Encounter in Gurdaspur : गुरदासपुर में आज पुराना शाला के डुवाल मोड़ पर दो बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों से दो पिस्टल बरामद हुई हैं और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सभी सबूतों की जांच कर रहे हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया।
एसपी युवराज सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए ये बदमाश थाना सिटी गुरदासपुर पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल थे। पुलिस को उम्मीद है कि इन दोनों से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





