
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Singer Palak Muchhal name in the Guinness Book of World Records : गायिका पलक मुच्छल अपनी बेहतरीन गायकी के साथ-साथ समाजसेवा के लिए भी चर्चा में हैं। इंदौर में जन्मी और अपनी सुरीली आवाज और मधुर संगीत के लिए मशहूर गायिका पलक मुच्छल ने अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है। हालाँकि, उन्होंने यह उपलब्धि अपनी गायकी की वजह से नहीं, बल्कि अपनी समाजसेवा की बदौलत हासिल की है।
पलक मुच्छल ने ‘पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन’ के ज़रिए देश-विदेश में गरीब बच्चों की मदद की है। वह अपनी कमाई का ज़्यादातर हिस्सा दिल की सर्जरी के लिए दान करती हैं। अब तक, उन्होंने 3800 बच्चों की दिल की सर्जरी के लिए आर्थिक मदद की है। इसके साथ ही, वह कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की भी मदद कर रही हैं। उन्होंने गुजरात के भूकंप पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये भी दान किए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





