
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)– Prem Chopra admitted to hospital : अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें एहतियातन अस्पताल ले जाया गया. बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिग्गज एक्टर के दामाद विकास भल्ला ने बताया कि उनकी सेहत स्थिर है और वे ठीक हैं।
Prem Chopra admitted to hospital
विकास भल्ला ने यह भी कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वहीं मुंबई के लीलावती अस्पताल प्रशासन ने भी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए प्रेम चोपड़ा की हेल्थ को लेकर जानकारी दी है। अस्पताल की ओर से कहा गया है- प्रेम चोपड़ा को दो दिन पहले उनके फैमिली कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले की निगरानी में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





