

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Police action at drug smuggler house : थाना चार के इलाके में स्थित अली मोहल्ला में नशा तस्कर अमरजीत के घर पर पुलिस और नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर दी। आरोपी अमरजीत ने नशा तस्करी से कमाए हुए पैसे से इलीगल कंस्ट्रक्शन की हुई थी। जिसको लेकर नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसका स्पष्टीकरण ना मिलने पर नगर निगम और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आज इलीगल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई एडीसीपी सिटी -1 आकर्षि जैन और एसीपी सेंट्रल अमनदीप कुमार के नेतृत्व में हुई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अमरजीत पिछले काफी समय से नशा तस्करी करते आ रहा है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के 10 मामले दर्ज हैं। एडीसीपी ने बताया कि नगर निगम द्वारा सूचना दी गई थी कि आरोपी द्वारा इलीगल कंस्ट्रक्शन की गई है। जिस पर कार्रवाई के लिए उनके द्वारा पुलिस सुरक्षा की मांग की गई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


