
रांची (वीकैंड रिपोर्ट)- ED raids 9 locations : प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार सुबह जमीन घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की। केंद्रीय एजेंसी की टीमों ने कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिनमें दिल्ली के 3 और रांची के 6 ठिकाने शामिल हैं। ये केस KENKE ब्लॉक रांची की जमीन से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि कमलेश कुमार और उनके साथियों ने साजिश रचकर सर्किल ऑफिसर्स के साथ लकर फर्जी कागजात तैयार किए और जमीन बेच डाली।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के सिलसिले में की जा रही है। इससे पहले 10 जुलाई 2024 को भी ईडी की टीम ने कांके इलाके की विवादित जमीनों का सत्यापन किया था। उस दौरान टीम ने चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी जमीनों से जुड़े दस्तावेज खंगाले थे। इस कार्रवाई के तहत कई बिल्डर ईडी की राडार पर हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


