

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood Malaika Arora : अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 51 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और स्टाइल से सबका दिल जीत रही हैं। मलाइका का फैशन सेंस और बेहतरीन फिटनेस उन्हें हर उम्र में खास बनाती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई लुक काफी वायरल होते हैं। उनके फैंस भी उनके लुक पर फिदा होते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यकीन मानिए मलाइका 23 साल के लड़के की मां हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हॉटनेस ओवरलोड।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर मल्ला।’
हाल ही में गोवा ट्रिप के दौरान मलाइका एक बेहद खूबसूरत लाल साटन ड्रेस पहने नजर आईं। स्पेगेटी स्ट्रैप्स और डीप वी-नेकलाइन वाली ये ड्रेस ज़ुमेल एंड कंपनी ब्रांड की थीं। ये ड्रेस मलाइका की फिगर को और भी निखार रही थी। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने फैशन सेंस के वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस 51 साल की उम्र में भी अपने आप को गजब का फिट रखती हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


