
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) MLA Raman Arora sent to judicial custody : जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा को रामा मंडी थाने में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में तीन दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने विधायक रमन अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
MLA Raman Arora sent to judicial custody : रमन अरोड़ा की ओर से उनके वकील दर्शन सिंह दयाल और नवीन चड्ढा अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत से किसी और रिमांड की मांग नहीं की, जिसके चलते न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई नियत समय पर होगी और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


