
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – All schools and colleges in Punjab will remain closed till September 7 : लगातार हो रही बारिश और बाढ़ को देखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 7 सितंबर तक छुट्टियों की घोषणा की है। पहले यह छुट्टियां 3 सितंबर तक घोषित थी लेकिन अब इन्हें बढ़ा दिया गया है।
वर्तमान में लगभग 3.75 लाख एकड़ कृषि भूमि खासकर धान के खेत, पानी में डूबे हुए हैं, जिससे फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा, भारी संख्या में पशुधन के नुकसान की भी खबर है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी डीसी को निर्देश जारी किए हैं कि वे जिला मजिस्ट्रेट आवश्यक आदेश जारी कर सकते हैं ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से निपटा जा सके। सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तुरंत और पर्याप्त राहत उपाय करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


