
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Former RBI Governor Urjit Patel got a big responsibility : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल तीन साल की अवधि के लिए होगा। वे केवी सुब्रमण्यन की जगह लेंगे। उर्जित पटेल ने सन 2016 में रघुराम राजन का स्थान लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर का पदभार संभाला था।
सन 2018 में, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था और वह 1992 के बाद सबसे कम समय तक इस पद पर रहने वाले गवर्नर बने। उनकी एक रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार ने 4% मुद्रास्फीति (CPI) को लक्ष्य मानने की नीति अपनाई। उर्जित पटेल के कार्यकाल में ही नोटबंदी का फैसला लिया गया था। वे गवर्नर बनने से पहले भी आईएमएफ में काम कर चुके हैं। उन्होंने वाशिंगटन डीसी और साल 1992 में नई दिल्ली में आईएमएफ में काम किया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


