
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- उत्तर भारत के कई राज्यों बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। डोडा जिले में चार लोगों की मौत हुई, वहीं कई मकान व पुल ढह गए। सेना की टुकड़ियां बचाव कार्य में जुटी हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे और कई रेल सेवाएं ठप हैं, जबकि लाखों लोग संचार बाधित होने से परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है।
कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिलों में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। मनाली के बांहग क्षेत्र में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ। बाढ़ और भूस्खलन की वजह 4 नेशनल हाइवे और 677 सड़कें बंद हो गई है। हजारों लोग चंबा में फंसे हुए है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी और टेंशन बढ़ाने वाली है। चंबा के भरमौर में मणिमहेश यात्रा पर गए हजारों लोग वहां फसें हैं। यहां पर मोबाइल नेटवर्क उड़ गए हैं। हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र (HP LSA), दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक टेलीकॉम ने सूचित किया है कि चंबा शहर और भरमौर उप मंडल , जिला चंबा में इंट्रा-सर्कल रोमिंग (ICR) सुविधा7 दिनों के लिए, अर्थात 1 सितम्बर 2025 तक के लिए सक्रिय कर दी गई है/ यह पहल प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





