
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Hoshiarpur tanker accident : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर ज़िले के गाँव मंडियालां में देर रात एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर में विस्फोट हो गया। जिसमें कुछ लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मान ने शोक संदेश में कहा कि, हम ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की आत्मिक शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी। जिस टैंकर में रात में आग लगी है उससे एक कार की टक्कर हो गई थी। इस टक्कर के बाद आग लग गई और फिर जोरदार धमाका हुआ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





